West Bengal Voting Live- सुबह 11 बजे तक 39.97% मतदान, बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़

Read Time:  1 min
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
FONT SIZE
GET APP

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और कई पोलिंग बूथों (Polling booth) पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान कराने में जुटा हुआ है।

सात जिलों में वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया और पूर्व बर्द्धमान जिलों में मतदान हो रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

बारिश के बीच भी मतदान जारी, 11 बजे तक 39.97% वोटिंग

बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। पानिहाटी समेत कई इलाकों में लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह 11 बजे तक करीब 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

गड़बड़ी पर दोबारा मतदान की चेतावनी

राज्य चुनाव आयुक्त ने साफ कहा है कि यदि कहीं भी ईवीएम (EVM) या मतदान प्रक्रिया को लेकर शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच की जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।

भाजपा उम्मीदवार का हमला का आरोप

बसंती सीट से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया। उनके मुताबिक 200-250 लोगों की भीड़ ने लोहे की रॉड और बांस से हमला किया और ड्राइवर को भी निशाना बनाया।

सुवेंदु अधिकारी का ममता पर निशाना

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Benerjee) पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी से टीएमसी दबाव में है। वहीं कुछ मतदाताओं ने भी धमकाने के आरोप लगाए।

प्रशासन की कड़ी निगरानी, बुजुर्गों की मदद

डायमंड हार्बर में चुनाव पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा हालात का जायजा लेते दिखे। वहीं तेहट्टा में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करते नजर आए। सुबह 9 बजे तक करीब 18.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में देर रात बड़ा हादसा, पीजी में लगी आग

अभिषेक बनर्जी का भाजपा और आयोग पर हमला

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने वोट डालने के बाद भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल और पर्यवेक्षक अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहे हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।