తెలుగు | Epaper

at the job fair: 51000 युवाओं को मिलेगी जॉब, पीएम मोदी आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

digital@vaartha.com
[email protected]
at the job fair: 51000 युवाओं को मिलेगी जॉब, पीएम मोदी आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पीएम नरेंद्र मोदी 51,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र सौंपने जा रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत युवाओं को उनके भविष्य के लिए संबोधित भी करेंगे। 15वां रोजगार मेला पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। इस अवसर पर वह युवाओं को उनके भविष्य के लिए संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप ये 15वां रोजगार मेला पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य देश के युवाओं को मजबूत बनाना और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

कई विभागों को किया गया शामिल

इस रोजगार मेले के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थी देश के कई हिस्सों से शामिल होंगे हैं और केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, राजस्व विभाग, कार्मिक, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विभागों को शामिल किया गया है।

रोजगार मेला का उद्देश्य

रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है। ये पहल न केवल युवाओं के लिए बेहतर करियर का अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है।

पहले भी आयोजित किया गया था रोजगार मेला

इससे पहले, 23 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार देश के युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली है। पीएम ने कहा था कि पिछले डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को सरकारी मिली है। आज का युवा जोश और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि आज के समय में हर सेक्टर में युवा अपना नाम कमा रहे हैं।

red:more: varanasi gang rape case: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर अफसरों से मांगी पूरी रिपोर्ट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870