नानी के घर आई थी मासूम
पुणे के भोर तहसील से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने पहले 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और उसके बाद पकड़े जाने के डर से उसकी बेरहमी से हत्या भी कर दी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.
मिली जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर आई हुई थी. शनिवार को वह घर के आंगन में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय भीमराव कांबले (Bhimrao Kamble) ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के पास स्थित एक तबेले में बुला लिया.
हैवानियत के बाद कर दी हत्या!
पुणे के इस वारदात को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना पुणे (Pune) के भोर तालुका के नसरापुर गांव में हुई, जहां 65 वर्षीय आरोपी घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक तबेले में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी पहचान छिपाने या पकड़े जाने के डर से पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया था।
अन्य पढ़े: Telangana : मजदूर दिवस पर रेलवे कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
CCTV फुटेज से खुला राज
काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. पूरे गांव में तलाश करने के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया. जब पुलिस और परिजनों ने तबेले की तलाशी ली तो गोबर के ढेर के नीचे मासूम का शव बरामद हुआ. शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया.
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
वारदात की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए. आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को उनके हवाले करने और उसे फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं. ग्रामीणों का गुस्सा इतना ज्यादा है कि उन्होंने तबेले के सामने डेरा डाल दिया है और शव को उठाने से भी इनकार कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी भीमराव कांबले को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
गुस्साए ग्रामीणों ने की हैवान को फांसी देने की मांग
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया। बड़ी संख्या में भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गई और मांग की कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। ग्रामीण बोले कि जब तक इस दरिंदे को फांसी की सजा नहीं दी जाती, वे यहां से नहीं हटेंगे। ग्रामीण इंसाफ की मांग करते हुए मासूम का शव लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अन्य पढ़े: