Maharashtra : नागपुर में मां-बेटी की आत्महत्या से सनसनी

Read Time:  1 min
नागपुर
नागपुर
FONT SIZE
GET APP

सुसाइड नोट में सामने आई अहम बातें

नागपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां और उसकी बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई इसकी वजह जानने को बेचैन है। महाराष्ट्र के नागपुर में मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की जांत हर एंगल से की जाएगी।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नागपुर (Nagpur) के नंदनवन इलाके में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के पति की भी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच हर एंगल से कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, नागपुर के नंदनवन इलाके के वेंकटेश नगर (Venkatesh Nagar) में आज मां बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और आगे कीतहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षी संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षी बेटी आकांक्षा के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में संगीता ने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने के बाद लिखी है।

अन्य पढ़े: Sports : भारत के खेल भविष्य की रणनीति पर हैदराबाद में मंथन

पति की हो चुकी थी मौत

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, संगीता के पति की मृत्यु 9 से 10 वर्ष पहले हो गई थी। उनकी बेटी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक किसी निजी कंपनी में काम किया था। संगीता के पति की मृत्यु के बाद संगीता को जिला परिषद में शिक्षिका के रूप में नौकरी मिली थी।

आकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज

आत्महत्या की इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर आकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। नंदनवन थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।