తెలుగు | Epaper

Valentine’s Day : आगरा में प्रेम प्रसंग ने लिया खतरनाक मोड़

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Valentine’s Day : आगरा में प्रेम प्रसंग ने लिया खतरनाक मोड़

Valentine’s Day से ठीक पहले आगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने प्रेम संबंधों के अंधेरे पहलू को उजागर कर दिया है। आगरा में प्रेमी सनी ने नई प्रेमिका से वेलेंटाइन डे पर शादी करने के लिए पुरानी प्रेमिका सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी. थार गाड़ी में शव ले जाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंकने के इस मामले में सनी के माता-पिता भी शामिल थे. पुलिस ने (AI) तकनीक से शव की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ताजनगरी आगरा में वैलेंटाइन (Valentine) वीक के दौरान इश्क, बेवफाई और कत्ल की एक खौफनाक दास्तां सामने आई है. इसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक प्रेमी ने अपनी नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन डे मनाने और उससे शादी करने के लिए अपनी पुरानी प्रेमिका को रास्ते से हटा दिया. हत्या की इस खौफनाक साजिश में प्रेमी के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब 6 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास कंबल में लिपटा एक युवती का शव मिला

युवती का चेहरा खून से लथपथ था और गले पर चोट के निशान थे. आगरा पुलिस ने AI का सहारा लेकर युवती का चेहरा साफ किया और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की, जिससे उसकी पहचान महोबा निवासी सोनाली के रूप में हुई।

प्रेम के लिए छोड़ा था घर

सोनाली की कहानी किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं है. वो शादीशुदा थी, लेकिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहने वाले सनी के प्यार में उसने 4 साल पहले अपना घर और पति छोड़ दिया था. उसे उम्मीद थी कि सनी उसे खुश रखेगा, लेकिन सनी देह व्यापार के काले धंधे से जुड़ा था.

हत्या की मुख्य वजह

इस बीच सनी का दिल किसी दूसरी लड़की पर आ गया था. सनी ने अपनी नई प्रेमिका से वादा किया था कि वह 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को उससे शादी कर लेगा. सोनाली, सनी की दूसरी प्रेमिका का विरोध करती थी, इसलिए सनी ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

अन्य पढ़े: National- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेज हुई जांच, टीना अंबानी को जल्द मिलेगा ED का समन

माता-पिता का साथ और कत्ल

सनी ने नई प्रेमिका के साथ जिंदगी शुरू करने के लिए सोनाली की गला दबाकर हत्या कर डाली. इस पाप में उसके पिता प्रदीप और मां ने भी साथ दिया. सनी ने एक थार गाड़ी किराए पर ली और शव को कंबल में लपेटकर ठिकाने लगाने निकला. उसका प्लान शव को किसी नदी में फेंकने का था, लेकिन सुबह होने के डर से उसने एक्सप्रेसवे के किनारे ही शव फेंक दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने तोड़ा भ्रम

सनी को लगा था कि शव की पहचान नहीं हो पाएगी, लेकिन आगरा पुलिस ने महज 24 घंटे में न सिर्फ सोनाली की पहचान की, बल्कि सनी को भी दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय सनी पंजाब भागने की फिराक में था. पहले उसने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि सोनाली ने फांसी लगाई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसके झूठ की पोल खोल दी।

अन्य पढ़े:

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870