10 मजदूरों की हुई मौत
मेघालय में कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ है। खदान के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई हैं।
मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है। इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत की खबर है। धमाका इतना तेज था कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अन्य पढ़े: National : पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग नहीं रहे, मेघालय में शोक
राहत व बचाव कार्य जारी, सघन सर्च ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। खदान के अंदर फंसे अन्य संभावित मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
अन्य पढ़े: