Jalaun News: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला

Read Time:  1 min
मधुमक्खियों
मधुमक्खियों
FONT SIZE
GET APP

50 से अधिक ग्रामीण घायल

जालौन जिले में मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है. कदौरा ब्लॉक के महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव में एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस घटना में 50 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जबकि तीन लोग बेहोश हो गए।

जालौन जिले में मधुमक्खियों (madhumakkhiyon) के हमले का मामला सामने आया है. कदौरा ब्लॉक के महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव में एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस घटना में 50 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जबकि तीन लोग बेहोश हो गए. हमले के कारण श्मशान घाट में अफरा-तफरी मच गई और अंत्येष्टि की प्रक्रिया बाधित हो गई

जानकारी के अनुसार, महमूद नगर (Mahmood Nagar) डाले का पुरवा बड़ा गांव निवासी 78 वर्षीय वीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया था. गुरुवार दोपहर परिवारजन और ग्रामीण उनके शव को गांव के श्मशान घाट ले गए थे. जैसे ही शव श्मशान घाट पहुंचा और अंत्येष्टि की तैयारियां शुरू हुईं, पास में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई. वीर सिंह के बड़े बेटे चंद्रशेखर उर्फ चंदू, धीरू, नेता, देवी चरण, विजय शर्मा सहित लगभग 35 से 40 लोग सीधे तौर पर मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।

हमले से घबराए ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे

मधुमक्खियों के काटने से कई ग्रामीणों के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर सूजन आ गई. अचानक हुए हमले से घबराए ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थिति इतनी भयावह हो गई कि लोग शव को श्मशान घाट में ही छोड़कर वहां से भागने को मजबूर हो गए. घायलों को कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कई अन्य घायल ग्रामीण गांव में ही अपना इलाज करवा रहे हैं।

अन्य पढ़े: Bihar- कॉल सेंटर की आड़ में साइबर ठगी का खुलासा, 22 गिरफ्तार

घटना की सूचना BDO संदीप मिश्रा को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच सकी थी और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई त्वरित सहायता मिल पाई थी. ग्रामीणों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर रोष भी देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चिकित्सा टीम मौके पर पहुंच जाती तो घायलों को राहत मिल सकती थी. फिलहाल गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

लोग प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर उदय सिंह बताया कि मधुमक्खियों के हमले से उनके यहां 15 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें उनकी हालत सामान्य है. किसी की हालत गंभीर नहीं है. फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।