गहरे गड्ढे में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। एक (car) कार के करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
नियंत्रण खोने के बाद गड्ढे में गिरी कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के (Chandrapur district) राजुरा में भीषण हादसा हुआ है. एक कार लगभग 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भीषण दुर्घटना राजुरा तहसील के सांडो गांव के पास बीती रात करीब एक बजे के आसपास हुई।
मृतकों में तीन महिलाएं और एक 12 वर्षीय बच्ची शामिल हैं. सभी मृतक और घायल तेलंगाना राज्य के कागजनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, ये सभी नागपुर से वापस अपने घर कागजनगर लौट रहे थे. वे नागपुर में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे और रात के समय आर्टिका कार से लौट रहे थे।
अन्य पढ़े: DELHI- हाईकोर्ट ने सांसों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को किया खारिज
कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी
राजुरा पुलिस थाना के इंस्पेक्टर सुमित परतेकी ने बताया कि दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई. सांडो गांव के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण सड़क के किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया था. आरोप है कि सड़क निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा संकेतक, बैरिकेड या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे. इसी वजह से चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और कार अनियंत्रित होकर फिसलते हुए सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में मां-बेटी समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सलमा बेगम (45 वर्ष), अफसा शबरीन (12 वर्ष), अफजल बेगम (55 वर्ष) और सायरा बेगम (42 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में नुसरत बेगम (48 वर्ष), नजहत बेगम (59 वर्ष), शाहीन निशा (37 वर्ष), सात वर्षीय बच्चा अब्दुल अरमान और कार चालक अब्दुल रहमान शामिल हैं. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही राजुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. गड्ढे में गिरी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस सड़क पर महामार्ग निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. न तो पर्याप्त रोशनी है और न ही चेतावनी संकेत, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी या नहीं. प्रशासन की ओर से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
चंद्रपुर का इतिहास क्या है?
चंद्रपुर (पहले चांदा के नाम से जाना जाता था, 1964 तक आधिकारिक नाम) भारत के महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर ज़िले में स्थित एक शहर और नगर निगम है। यह चंद्रपुर ज़िले का मुख्यालय है। चंद्रपुर एक किला शहर है जिसकी स्थापना 13वीं शताब्दी के गोंड राजा खांडक्या बल्लाल शाह ने की थी। यह शहर एरई नदी और ज़रपत नदी के संगम पर स्थित है।
अन्य पढ़े: