తెలుగు | Epaper

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

नई दिल्ली,। भारत राष्ट्र समिति की पूर्व सदस्य और के चंद्रशेखर राव (Chandrshekhar rao) की बेटी के कविता तेलंगाना में एक नई पार्टी बनाने जा रही हैं। कविता ने यह एलान तब किया, जब दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत 23 लोगों को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में बरी कर दिया था। बरी होने के बाद कविता तिरुमाला में तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) मंदिर गईं। कविता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवान बालाजी के आशीर्वाद से हम जल्द ही तेलंगाना राज्य में एक पॉलिटिकल पार्टी बनाने जा रहे हैं।

नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के कविता ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे हमारे साथ इस तरह का भेदभाव किया गया और कैसे केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए हमें इस तरह की विच हंट का शिकार बनाया जाता है। कविता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूरा देश और खासकर इस देश की महिलाएं उनके साथ खड़ी होंगी। उन्हें विश्वास है कि तेलंगाना के लोग उन्हें आशीर्वाद जरूर देंगे। कविता ने बताया कि पार्टी तेलंगाना के लोगों के लिए काम करने वाली एक रीजनल पार्टी होगी।

अन्य पढ़े: श्रीलंका का इनकार: ईरानी जहाज को तट पर आने की अनुमति नहीं

शराब घोटाला मामले को बताया ‘विच हंट’

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली शराब घोटाले के मामले के बारे में बात करते हुए के कविता ने इसे विच हंट कहा और केंद्र पर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस देश में राजनीतिक विच हंट हुआ है, जिस तरह से हमें सिर्फ इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि हम एक अलग राजनीतिक पार्टी से हैं। यह इस देश में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और न्यायपालिका ने झूठ के इस जाल को देख लिया है और हम सभी को बरी कर दिया।

Read More :

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार में 24 घंटे बिजली की तैयारी, पटना में 4 नए पावर सब स्टेशन का प्लान

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार ने JDU नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

Bihar- नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? भाजपा में इन 5 नेताओं के नाम सबसे आगे

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बरेली में सलमान ने चाकू से अपना ही गला रेत डाला

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बच्ची की मौत

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870