आरोपी की पहचान
- आरोपी का नाम प्रेम सिंह रायकवार बताया जा रहा है
- वह खेती-किसानी का काम करता था
- शराब का आदी होने की बात सामने आई है
झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पिता ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Jhansi Crime News: झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसनें पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शराब के नशे में एक पिता ने अपनी तीन वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाट पसरा है. सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव की है।
झांसी बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम सिंह (Prem Singh) रायकवार खेती-किसानी करता था और वह शराब का आदी थी. परिवार में अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. घटना वाली रात वह पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गया था, जहां उसने काफी शराब पी ली. देर रात घर लौटने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ. परिजनों के समझाने के बाद वह कमरे में चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने बेटे को साथ ले गया।
कमरे में झांककर देखा तो पत्नी के उड़ गए होश
पत्नी को लगा कि बच्चा पिता के पास ही सो रहा है तो वह भी सोने चली गई. रात में जब वह दूध पिलाने के लिए बच्चे के लेने गई थी तो कमरे का दरवाजा बंद था. उसके कई बार दरवाजा खड़खड़ाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई. उसके जब खिड़की से झांककर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर लटका था और जमीन पर बच्चा लथपथ पड़ा था. उसने तुरंत परिजनों को जानकारी दी और मौके पर चीख-पुकार मच गई और पड़ोस के लोग भी आ गए।
अन्य पढ़े: National- ईरान पर हमलों के बाद बढ़ा खतरा, आईएसकेपी के सक्रिय होने की आशंका : रिपोर्ट
बच्चे का गला रेतकर की हत्या
जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह ने पहले चाकू से गला रेतकर बच्चे की हत्या की और फिर खुद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
6 साल पहले हुई थी शादी
38 वर्षीय प्रेम सिंह रायकवार खेती किसानी करता था. आशा से करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी. दोनों की दो बेटियां हैं. एक 5 वर्षीय और दूसरी 4 वर्षीय. मृतक बेटा भरत सबसे छोटा था. बेटे की मौत से आशा का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा कि इतना भी विवाद नहीं हुआ था. मुझे मार देता, मेरे कलेजे के टुकड़े को क्योंं काटा.इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
अन्य पढ़े: