Ajit Pawar death news : महाराष्ट्र की राजनीति में तेज़ तेवरों और प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई। उनके अचानक निधन से राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच, उनके जीवन से जुड़े ‘6’ अंक को लेकर अजीबोगरीब चर्चा शुरू हो गई है।
अजित पवार की उम्र मृत्यु के समय 66 वर्ष थी। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपने 66वें जन्मदिन के ठीक 6 महीने और 6 दिन बाद अंतिम सांस ली। यह संयोग अब राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अन्य पढ़े: Bengaluru strange theft case : बेंगलुरु में अजीब चोर! महिलाओं के इनरवियर ही निशाना क्यों?
राजनीतिक करियर में भी ‘6’ अंक से उनका (Ajit Pawar death news) गहरा रिश्ता रहा। अजित पवार ने रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अलग-अलग सरकारों में इस पद पर रहना उनके राजनीतिक सफर की खास पहचान बना। साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मात्र 80 घंटे तक उपमुख्यमंत्री बने रहना देशभर में सुर्खियों में रहा।
करीब 40 वर्षों के लंबे राजनीतिक अनुभव के बावजूद मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रह गया। यह महज़ इत्तेफाक है या किस्मत का खेल, कहना मुश्किल है, लेकिन अजित पवार के जीवन में ‘6’ अंक की मौजूदगी अंत तक चर्चा में रही।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :