పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : अलीगढ़ की दुल्हन ने तोड़ी शादी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: November 14, 2025 • 1:09 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बारातियों की हरकत से बौखलाकर दुल्हन बोली – ‘पता नहीं विदाई के बाद मेरा क्या हाल करेंगे…’

दुल्हन सज-धज कर तैयार बैठी थी. दूल्हा बारात लेकर आया. मगर (Marriage) शादी में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने विदा होने से मना कर दिया. उसने कहा- पता नहीं विदाई के बाद ये लोग मेरा क्या हाल करेंगे. घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है. यहां एक निकाह प्रोग्राम के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच लड़ाई हो गई. हंगामा इतना बरपा कि वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया. दुल्हन बारातियों की ये हरकत देख बेहोश हो गई।

दुल्हन के पिता की भी तबीयत खराब हो गई. होश आने पर दुल्हन बोली- मैं दूल्हे के साथ नहीं जाऊंगी. फिर दूल्हे के बिना दुल्हन बारात वापस (The procession returns) ले जानी पड़ी. यह घटना लोधा क्षेत्र की है. यहां एक युवती और भुजपुरा निवासी युवक का निकाह था.लोधा क्षेत्र से दुल्हन का परिवार वैलकम गेस्ट हाउस में तैयारियां कर रहा था. भुजपुरा से दूल्हे की बारात शाम को पहुंची. सब कुछ सामान्य चल रहा था. दावत (खाना) का कार्यक्रम शुरू हो चुका था और काजी ने निकाह की रस्म पढ़ ली थी. दूल्हा-दुल्हन के परिवारजन एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे

निकाह के तुरंत बाद अचानक शोर-शराबा मच गया

तभी अचानक निकाह के तुरंत बाद अचानक शोर-शराबा मच गया. खाना खा रही महिलाओं और बच्चों में भगदड़ मच गई. बरातियों और घरवालों के बीच कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर प्लेटें, कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया. मारपीट इतनी तेज हो गई कि लात-घूंसे भी चले. दुल्हन के पिता को भी चोटें आईं।

अन्य पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट आरोपी उमर नबी का मकान बम से उड़ाया, मलबे में तब्दील

दुल्हन ने यह सब देखा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. उसके पिता भी चोटिल होकर जमीन पर गिर गए. दोनों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हंगामा इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे संग जाने से इनाकर कर दिया. और ये शादी टूट गई।

मामले में क्या बोली दुल्हनिया?

दुल्हन ने बताया कि उनकी ओर से कोई गलती नहीं हुई. बोली- हमारी तरफ से कुछ गलत नहीं हुआ. झगड़ा क्यों हुआ, हमें पता ही नहीं. उन्होंने उपद्रवियों को दोषी ठहराया और कहा कि परिवारों के बीच कोई पुरानी कलह नहीं थी।

दूल्हे के पिता ने लगाया ये आरोप

दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि बारात में शामिल एक लड़की के साथ दुल्हन पक्ष के किसी व्यक्ति ने छेड़छाड़ की कोशिश की. इसी वजह से विवाद भड़क गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों परिवारों में कोई झगड़ा नहीं था, बल्कि बीच में घुसे कुछ उपद्रवियों ने माहौल खराब किया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए, लेकिन मुख्य रूप से बाहरी तत्वों को जिम्मेदार बताया।

चारों शख्स फरार, ढूंढ रही पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही थाना रोरावर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि दुल्हन पक्ष से एक व्यक्ति और दूल्हे पक्ष से तीन व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग (धारा 151 CrPC) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान शामिल हैं. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. उधर. दुल्हन ने अस्पताल से बताया कि वह सदमे में है. दुल्हन पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये की तैयारियों पर खर्च किया था, जो व्यर्थ हो गया।

अलीगढ़ में कितने हिंदू हैं?

यहां 55.36 फीसदी कस्बे हिंदू समुदाय के लोगों के हैं

अन्य पढ़ें:

#Aligarh #BreakingNews #BrideStory #HindiNews #LatestNews #WeddingDrama

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.