UP के ‘नटवरलाल’ का गजब कारनामा, बना डाला फर्जी भर्ती सेंटर

Read Time:  1 min
भर्ती
भर्ती
FONT SIZE
GET APP

फोर्स के नाम से सेना में फर्जी भर्ती कराने वाला सेंटर ही खोल डाला

यूपी के मैनपुरी में आज के ‘नटवरलाल’ का गजब कारनामा सामने आया है। अरविंद नाम के इस ‘नटवरलाल’ ने भारतीय पुलिस प्रोटक्शन फोर्स के नाम से सेना में फर्जी भर्ती कराने वाला सेंटर ही खोल डाला। पुलिस ने उसे और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से सेना जैसी वर्दी, नकली एयर गन, फर्जी दस्तावेज के साथ कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोप है कि वह यूट्यूब के जरिए अपनी कंपनी का प्रचार-प्रसार करता था। तेलंगाना के करीमनगर जिले के बनटाउन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र राजइया ने किशनी पुलिस को तहरीर देकर उसकी शिकायत की थी।

युवकों को आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ में भर्ती करने का दिया झांसा

अशोक का कहना है कि 21 जून 2024 को उन्होंने यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखकर किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स और हिंदुस्तान रक्षा धर्म ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले अरविंद पांडेय से संपर्क किया। तेलंगाना निवासी सागर पुत्र अनजइया, चंद्रशेखर पुत्र सनेइया, श्रीकांत पुत्र नरसिया, रवितेजा पुत्र औधेलू, विजय पुत्र समास्य, लक्ष्मण पुत्र चिन्ना से ढाई-ढाई रुपये दिए। अरविंद ने प्रशिक्षण देकर इन युवकों को आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ में भर्ती करने का झांसा दिया। पीड़ित ने बताया, 1.20 लाख ऑनलाइन जमा कराए गए और 1.30 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा अनिरुद्ध दुबे पुत्र राम बहादुर निवासी गढ़ी किशनी के भांजे अर्पित बाजपेई पुत्र अखिलेश बाजपेई निवासी मानपुर सराय जनपद कन्नौज से भी 4 लाख रुपये लिए गए।

फर्जी ट्रेनिंग सेंटर के संचालक अरविंद और उसकी महिला साथी को भेजा जेल

पुलिस ने फर्जी ट्रेनिंग सेंटर के संचालक अरविंद और उसकी महिला साथी को बुधवार को जेल भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और इनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में अवैध दस्तावेज, लैपटॉप, फर्जी गनें, सेना जैसी कई वर्दी जैसे सामान बरामद किए हैं। संचालक ने 50 लोगों से लगभग 50 लाख से अधिक की ठगी किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने इस सेंटर के एक और सहयोगी को आरेापी बनाया है जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम आगरा में दबिश दे रही है।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने किया खुलासा

बुधवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन सभागार में इस सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बीपीपीएफ नाम से किशनी में एक फर्जी सेंटर चल रहा था। जिसमें पुलिस सेना में भर्ती कराए जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। तेलंगाना के एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद पांडेय पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गाड़ीवान मैनपुरी हाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा, सुमित्रा सेनापति पुत्री सुरेश कुमार निवासी रसोईगढ़ थाना मंचेश्वर जिला खुर्दा उड़ीसा तथा प्रकाश पुत्र संजय शाह निवासी मंझोलिया जिला चंपारण बिहार तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिटी अरुण कुमार के निर्देशन में इस गैंग के सरगना और सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरविंद पांडेय और सुमित्रा सेनापति को गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।