नबी की शान में इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा ने की थी गुस्ताखी
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है और ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड के कलाकारों के खिलाफ उनके विवादास्पद पोस्ट के लिए 12 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने के लिए कई बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी। उन्होंने कथित तौर पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। वह पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसे शुक्रवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया था जिसमें उसने कहा था कि हिंदी फिल्म अभिनेता ऑपरेशन सिंदूर पर चुप हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी को लेकर की थी सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट
कोलकाता पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक महिला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पुणे के एक लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार रात गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिंदी फिल्म अभिनेता ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहे। इस पोस्ट के बाद व्यापक प्रतिक्रिया हुई, कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और धमकी भरे कमेंट पोस्ट किए।
पनोली ने वीडियो हटाया और मांगी माफ़ी
आलोचनाओं का सामना करते हुए, पनोली ने वीडियो हटा दिया और माफ़ी मांगी। हालाँकि, कोलकाता में उनके खिलाफ़ पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी थी। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को नोटिस जारी किए गए। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब कानूनी नोटिस देने के बार-बार प्रयास विफल हो गए और यह पाया गया कि परिवार भाग गया है, तो मामला अदालत के समक्ष रखा गया। वारंट जारी किया गया और उन्हें गुड़गांव से गिरफ़्तार किया गया। पनोली फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
- IRAN- यूएई के तीन बड़े बंदरगाहों पर ईरान का निशाना, तेहरान ने जारी की खाली करने की चेतावनी
- National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं
- National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत
- Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह
- Iran: ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार