తెలుగు | Epaper

UP News : अतीक का बेटा अली अब ‘फांसी घर’ में शिफ्ट, 24 घंटे निगरानी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP News : अतीक का बेटा अली अब ‘फांसी घर’ में शिफ्ट, 24 घंटे निगरानी

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल (Central Jail)को सुरक्षा के लिहाज से काफी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले डीआईजी (जेल) राजेश श्रीवास्तव ने जेल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान जब उन्होंने माफिया अतीक अहमद (Atik Ahmed) के बेटे अली अहमद (Ali Ahmed)की बैरक की जांच की, तो वहां से 1100 रुपए नकद मिले। कैश मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए जेल में तैनात डिप्टी जेलर कांति देवी और जेल वार्डर संजय द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

हाई सिक्योरिटी बैरक में किया गया शिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, नकदी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अली अहमद को अब हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इस बैरक को ‘फांसी घर’ भी कहा जाता है। यह बाकी बैरकों से काफी दूर स्थित है और यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। इस हाई सिक्योरिटी सेल में 4 सुरक्षाकर्मी और कुछ नंबरदार 24 घंटे तैनात रहते हैं। पूरी बैरक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहती है। पहले इस बैरक में उन कैदियों को रखा जाता था जिन्हें फांसी दी जानी होती थी। अब तक यहां 14 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है, लेकिन अब फांसी पर रोक के चलते इसका कम इस्तेमाल होता है।

कब से जेल में बंद है अली अहमद?

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद 30 जुलाई 2022 से नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। उमेश पाल हत्याकांड में वह आरोपी है। इस वारदात के बाद से अली की मुलाकात आम लोगों से बंद कर दी गई थी। अब उससे सिर्फ उसके वकील ही मिल सकते हैं। हाल ही में जब उसकी बैरक की तलाशी ली गई तो 1100 रुपए कैश बरामद हुए, जो जेल नियमों का उल्लंघन है। इसी के चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई है और अब उसे और ज्यादा सख्त निगरानी में रखा जाएगा।

Read more : AICC ऑब्जर्वर के साथ आज राहुल गांधी करेंगे बैठक, लेंगे फीडबैक

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870