Rabri Devi का सनसनीखेज आरोप- ‘तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश’

Read Time:  1 min
NItish rabri
NItish rabri
FONT SIZE
GET APP

बिहार विधानसभा में हंगामा, राबड़ी देवी का सनसनीखेज आरोप- ‘तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश’, नीतीश ने काले कपड़ों पर साधा निशाना

पटना, 25 जुलाई 2025: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को तीखा हंगामा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जान को खतरा है और उन पर चार बार हमले की कोशिश हो चुकी है

राबड़ी ने जेडीयू और बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा,

“तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है। ये लोग नाली के कीड़े हैं।”

उन्होंने विशेष गहन संशोधन (SIR) पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया और नीतीश कुमार से जवाब मांगा। राबड़ी ने कहा कि अगर SIR में गड़बड़ी हुई तो जेडीयू और बीजेपी जिम्मेदार होंगे

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए उनके काले कपड़ों पर तंज कसा। नीतीश ने कहा,

“ये सब एक जैसे कपड़े पहनकर आते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते। हमारी सरकार ने चारों तरफ बेहतरीन काम किया है, जबकि विपक्ष सिर्फ उल्टा-पुल्टा बोलता है।”

यह टिप्पणी तेजस्वी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा SIR के खिलाफ काले कपड़े पहनकर विरोध जताने के जवाब में आई। तेजस्वी ने SIR को “त्रुटिपूर्ण” करार देते हुए दावा किया कि यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रवासी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश है।

विपक्ष ने SIR की समयसीमा पर सवाल उठाए

विपक्ष ने SIR की समयसीमा पर सवाल उठाए, क्योंकि 2003 में इस प्रक्रिया में एक-दो साल लगे थे, जबकि इस बार इसे चुनाव से ठीक पहले पूरा किया जा रहा है। नीतीश ने तेजस्वी को “बच्चा” कहकर तंज कसा और कहा कि उन्हें ऐसी प्रक्रियाओं की समझ नहीं है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को “जंगलराज” बताते हुए कहा कि तब लोग शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे।

सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। RJD विधायकों ने नीतीश के बयानों के खिलाफ हंगामा किया, जिसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ। यह सत्र बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र है, क्योंकि इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। सियासी गलियारों में इस घटना ने नई बहस छेड़ दी है, और सोशल मीडिया पर भी लोग राबड़ी के आरोपों और नीतीश की टिप्पणी पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

ये भी पढ़े

CAG का बिहार को लेकर खुलासा ,70,877.61 करोड़ रुपये ? विपक्ष को मिला हथियार

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।