పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bhagat Singh Koshyari : पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को आज मिलेगा पद्मभूषण

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 25, 2026 • 11:32 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

देहरादून। (Bhagat Singh Koshyari) को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति (Droupadi Murmu) उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। ‘भगत दा’ के नाम से लोकप्रिय कोश्यारी को राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसेवा के लिए जाना जाता है।

शिक्षा और समाजसेवा से शुरू हुआ सफर

भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 1966 में खुद को शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने पिथौरागढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की और लंबे समय तक समाज जागरण के कार्यों से जुड़े रहे।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में विभाग कार्यवाह के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा पिथौरागढ़ से हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन भी किया।

आपातकाल में गए जेल

देश में आपातकाल के दौरान भगत सिंह कोश्यारी को मीसा कानून के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद उनका राजनीतिक सफर लगातार आगे बढ़ता गया। वर्ष 1997 में उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए नामित किया गया।

उत्तराखंड राजनीति में निभाई अहम भूमिका

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। बाद में वह उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) के मुख्यमंत्री भी बने। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2008 में वह राज्यसभा सदस्य चुने गए, जबकि 2014 में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से लोकसभा पहुंचे।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे

5 सितंबर 2019 को भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके अलावा अगस्त 2020 में उन्हें गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

Read More :

# Paper Hindi News #Bhagat Singh Koshyari News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.