मुख्य बातें: –
- नगर निगम कमिश्नर की ईमेल आईडी पर आया धमकी भरा मेल
- मेयर के घर पर 1:11 बजे धमाके की चेतावनी
- दिलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर को 6 जून तक उड़ाने की धमकी
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम कमिश्नर की आधिकारिक ईमेल आईडी (E-Mail ID) पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया। इस मेल में पंजाबी गायक (Diljit Dosanjh) और लुधियाना की मेयर Inderjit Kaur के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां (Sequrity Agencies) अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
सुबह भेजा गया धमकी भरा ईमेल
जानकारी के अनुसार, निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर सुबह करीब 7:28 बजे यह धमकी भरा मेल भेजा गया। ईमेल में मेयर इंदरजीत कौर के घर पर दोपहर 1:11 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दिलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर को 6 जून की रात 9:11 बजे उड़ाने की धमकी दी गई।
मेल में कई नामों का जिक्र
धमकी भरे ईमेल में “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का नाम लिखा गया है। इसके अलावा इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डॉक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा के नामों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस अब ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुट गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
धमकी मिलने के बाद मेयर कैंप ऑफिस और संबंधित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है और साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
जांच एजेंसियां अलर्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी सिर्फ अफवाह फैलाने के लिए दी गई है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
Read More :