Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट

Read Time:  1 min
The weather in Delhi-NCR changed due to rain, IMD issued a 6-day alert
The weather in Delhi-NCR changed due to rain, IMD issued a 6-day alert
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी और तेज हवाएं
  • भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत
  • 28 मई तक IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी (Scorching heat) से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था।

6 दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 28 मई तक दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग (IMD) के अनुसार अगले छह दिनों तक तेज हवाएं, बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। शुक्रवार को राजधानी में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बनी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रिज और राजघाट रहे सबसे गर्म

दिल्ली का रिज इलाका 44.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जबकि राजघाट (Rajghat) में न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 19 से 34 प्रतिशत के बीच रहा।

Read Also : – गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।