పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए चलाई जा रही भारत गौरव डीलक्स ट्रेन

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: May 2, 2025 • 11:56 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। रेलवे चारधाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन चलाने जा रहा है। बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका देश की चार दिशाओं में अवस्थित चार ऐसे धाम हैं जहां की यात्रा करना हर भारतीय की चाहत होती है। देश के इन चारों धाम की यात्रा रेल से कर पाना संभव है। इसके लिए भारतीय रेल द्वारा भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है।

27 मई को चारधाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन चलेगी

भारतीय रेल द्वारा इससे पहले भी दो बार चारों धाम को जोड़ने के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा चुकी है। दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार इस वर्ष दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 27 मई को 17 दिवसीय चारों धाम भारत गौरव डीलक्स यात्रा की शुरुआत होगी।

चारधाम यात्रा में भारत गौरव डीलक्स ट्रेन कई जगहों का भ्रमण कराएगी

इसके तहत बद्रीनाथ, माना गांव, नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, ऋषिकेश, जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर और धनुषकोड़ी तथा द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा भेंट द्वारका जैसी जगहों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा में जाने वाले यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, पुणे में भीमशंकर मंदिर और नासिक में त्रंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण भी कराया जाएगा।

17 दिनों की यात्रा के दौरान सभी भक्त 8425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे

17 दिनों की यात्रा के दौरान सभी भक्त 8425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कई आधुनिक आरामदायक फीचर जोड़े गए हैं जिसमें दो डायनिंग रेस्टोरेंट, एक मॉडर्न किचन और स्नान के लिए क्यूबिक स्नानघर शामिल हैं। सभी कोच में बायो टॉयलेट युक्त वॉशरूम की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सहूलियत के लिए फुटमसाजर भी लगाए गए

यात्रियों की सहूलियत के लिए फुटमसाजर भी लगाए गए हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में टिकट बुक कराई जा सकती है। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था भी की गई है। इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा।

यहां से मिलेगा यात्रियों को टिकट

टिकटों की बिक्री भी IRCTC के वेबसाइट से ही की जाएगी। इसके लिए एक पैकेज रेट का निर्धारण किया गया है जिसमें जर्नी टिकट के साथ-साथ तीन सितारा होटल में रहने, तीनों टाइम का भोजन, साइटसाींइग की पूरी व्यवस्था, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सेवा शामिल है। इस ट्रेन में बुकिंग के लिए 150 सीटें उपलब्ध है जिसे पहले आओ,पहले पाओ आधार पर बुक किया जाएगा।

ट्रेन के संबंध में विस्तृत जानकारी IRCTC के वेबसाइट पर

ट्रेन के संबंध में विस्तृत जानकारी भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन के वेबसाइट पर तथा उनके वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने बताया कि देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का परिचालन किया जाता है। इन ट्रेनों के संचालन से विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान का भ्रमण कर पाना आसान हुआ है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Bharat Gaurav Deluxe Train breakingnews Chardham Yatra latestnews trendingnews चारधाम यात्रा

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.