తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, नीतीश ने दी शुभकामनाएं

पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) मंगलवार को 98 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

CM नीतीश ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी देश के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा— देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”

कराची से दिल्ली तक का सफर

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सदस्यता ली और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल हुए।

राजनीति में अमिट छाप

आडवाणी दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भाजपा के प्रमुख चेहरा रहे। 1990 में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समर्थन में प्रसिद्ध रथ यात्रा निकाली, जिसने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया।

भारत रत्न से हुए सम्मानित

आडवाणी देश के गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने। 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870