పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

E-KYC करवाने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 13, 2025 • 12:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वैस्ट (Food & Supplies Department West) इलाके से संबंधित शहजाद गांव के डिपो होल्डर द्वारा केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (Prime Minister’s poor welfare food scheme) से जुड़े राशन कार्ड धारकों की करवाई जा रही ई-के.वाई.सी. (E-KYC) में बड़ी धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है।

लुधियाना (खुराना) : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वैस्ट इलाके से संबंधित शहजाद गांव के डिपो होल्डर द्वारा केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से जुड़े राशन कार्ड धारकों की करवाई जा रही ई-के.वाई.सी. में बड़ी धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। इसमें डिपो होल्डर तीर्थ सिंह द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत राशन डिपो पर फ्री गेहूं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभपात्र परिवारों की ई-के.वाई.सी. के ग्राफ को 100 प्रतिशत दिखाने के लिए फर्जी डाटा का इस्तेमाल कर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने की साजिश रची गई है।

योजना में बड़ा घोटाला करने की कोशिश की गई

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वैस्ट सर्कल के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने बताया कि डिपो होल्डर द्वारा लाभ पात्र परिवारों की ई-के.वाई.सी. करने के दौरान एक ही कार्ड धारक की फिंगर प्रिंट्स व आधार कार्ड का कई बार इस्तेमाल कर योजना में बड़ा घोटाला करने की कोशिश की गई। ऐसे में जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर द्वारा लाभपात्र परिवारों के ई-के.वाई.सी. और आधार कार्ड डाटा के साथ मिलान किया गया तो बड़ी हेराफेरी की संभावना दिखाई दी, क्योंकि तीर्थ सिंह के राशन डिपो पर और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में ई-के.वाई.सी. का डाटा कहीं भी मैच नहीं हो रहा था जिसके बाद इंस्पैक्टर द्वारा सारा मामला कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा के ध्यान में लाया गया। डिपो होल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाने की सिफारिश की गई है।

ईकेवाईसी ऑनलाइन कैसे जनरेट करें?

ऑनलाइन ई-केवाईसी पूरा करने के लिए, सेवा प्रदाता के प्लेटफ़ॉर्म पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से प्रमाणीकरण के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें ।

राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?

चरण 1: अपने राज्य सरकार के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पोर्टल पर जाएँ। चरण 2: होमपेज पर ‘राशन कार्ड सेवाएँ’, ‘ई-सेवाएँ’ या ‘विवरण अपडेट करें’ अनुभाग के अंतर्गत स्थित ई-केवाईसी अनुभाग पर जाएँ। चरण 3: राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।

Read more : VISA इंटेग्रिटी फी ढाई गुना होगी महंगी, भारतीय स्टूडेंट पर पड़ेगा असर

# E Kyc news #Food & Supplies Department West)

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.