Manipur- मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले

Read Time:  1 min
भूकंप
भूकंप
FONT SIZE
GET APP

इम्फाल। मणिपुर में मंगलवार तड़के आए भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल (Reactor Scale) पर 5.2 तीव्रता के इस भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

कामजोंग में केंद्र, सुबह 5:59 बजे आए झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 5:59 बजे भूकंप का केंद्र मणिपुर (Manipur) के कामजोंग जिले में था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 62 किलोमीटर नीचे बताई गई है। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर निकल पड़े।

फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं

प्रशासन के मुताबिक राज्य के किसी भी हिस्से से अब तक बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं मिली है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जापान में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा

वहीं दूसरी ओर जापान में आए भूकंप (Earthquake) के बाद समुद्री लहरों ने तटीय इलाकों में दस्तक दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई।

कई प्रांतों के लिए अलर्ट जारी

जापान में आए भूकंप की तीव्रता भूकंपीय पैमाने पर 7 में से 5 के ऊपरी स्तर पर दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी ने होक्काइडो, आओमोरी और इवाते के प्रशांत तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है और 3 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई है।

अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

जापान के प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।