పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : धंस गया बिहार का एक और पुल

Author Icon By digital
Updated: June 20, 2025 • 1:46 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बिहार में मॉनसून आते ही पुलों के धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। गया जी के डोभी प्रखंड (Dobhi Block) के निलंजना नदी पर बने कोठवारा-बरिया पुल का धंस गया। पुल में कई जगह दरारें भी आ गई हैं। जिसके बाद पुल पर बैरिकेटिंग कर दी गई है, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें नबार्ड की वित्तीय सहायता से करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण हुआ था।

बिहार में तीन साल के भीतर ही पुल में आया दरार

2022 में बनकर तैयार हुए पुल में तीन साल के भीतर ही दरार और पुल का एक पाया धंस गया। निर्माण के बाद पुल पर आवागमन जारी है, लेकिन अभी तक उद्घाटन (Inauguration) नहीं हुआ है। आपको बता दें बीते साल 2024 में बारिश के सीजन में एक के बाद एक कई पुलों के धंसने की घटनाएं सामने आई थीं। सिर्फ 11 दिनों में 6 पुल ढह थे। पूर्वी चंपारण, सीवान किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों से पुल ढहने की घटनाएं सामने आई थीं।

बिहार में जून माह में तीन पुल ढहने की खबर

बीते साल 18 जून को अररिया में पुल गिरा था, 22 जून को सीवान में, 23 जून को मोतिहारी में पुल ढह गया था। जिसके बाद बिहार में पुलों के रखरखाव की नीति (ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी) लागू की गई। इस नीति के आधार पर पुलों का हेल्थ कार्ड बनेगा और रखरखाव के लिए विशेष प्रभाग (डिविजन) का गठन होगा। मुख्य अभियंता इस डिवीजन के हेड होंगे। इनके साथ ही अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं की टीम होगी।

जांच करेंगे इंजीनियर

टीम के इंजीनियर नियमित तौर पर पुल-पुलियों की जांच करेंगे। जांच केवल कागजों पर ही नहीं, बल्कि वीडियो व तस्वीर के साथ होगी। जहां भी इन्हें गड़बड़ी मिलेगी, वे इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देंगे। अगर रखरखाव में कोताही बरती गई तो उसे चिह्नित कर विभाग सख्त कार्रवाई भी करेगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Bihar breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.