తెలుగు | Epaper

Bihar- 20 माफियाओं की 55 करोड़ की संपत्ति पर बिहार सरकार का शिकंजा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- 20 माफियाओं की 55 करोड़ की संपत्ति पर बिहार सरकार का शिकंजा

पटना। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के सख्त रुख के बाद राज्य में भू-माफिया और बालू माफियाओं के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई शुरू हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला पुलिस की विस्तृत जांच के बाद 20 कुख्यात माफियाओं की करीब 54 करोड़ 88 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा गया है। अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी है।

ED के हाथ में मामला, PMLA के तहत होगी कार्रवाई

EOU के प्रस्ताव के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज करेगा। जांच एजेंसी पहले (ECIR) दर्ज करेगी, इसके बाद संपत्तियों की विस्तृत जांच कर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता सबूत मिले हैं।

पूर्व विधायक के भाई का नाम भी सूची में शामिल

कार्रवाई की जद में आए लोगों में दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव का नाम भी शामिल है। रीतलाल यादव और उनके भाई पिंकू यादव दोनों इस समय जेल में बंद हैं। दोनों पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं।

8 भू-माफिया और 12 बालू माफिया पर कसा शिकंजा

जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रस्तावित कार्रवाई में कुल 8 भू-माफिया और 12 बालू माफिया शामिल हैं। भू-माफियाओं में पटना जिले के 5 नाम शामिल हैं, जबकि बालू माफियाओं में बांका जिले के 6 आरोपी हैं। दानापुर के पारस राय और उनके बेटे राजबल्लभ कुमार का नाम भी सूची में दर्ज है।

भू-माफियाओं की सूची

  1. पिंकू उर्फ टिंकू यादव (कोथवां, खगौल, पटना)
  2. अश्विनी कुमार (लोहियानगर, कंकड़बाग, पटना)
  3. पारस राय (नया टोला, दानापुर)
  4. राजबल्लभ कुमार (नया टोला, दानापुर, पटना)
  5. संजय डॉन (कासिमपुर, खुसरूपुर, पटना)
  6. रिजवान उर्फ राजा (मोदामपुर, बहादुरपुर थाना, दरभंगा)
  7. वीरेंद्र प्रसाद बिंद (कैमूर)
  8. कामाख्या सिंह (बिहियां, भोजपुर)

बालू माफियाओं की सूची

  1. रामप्रवेश सिंह (शेरपुर, मनेर, पटना)
  2. विशुन दयाल सिंह (शेरपुर, मनेर, पटना)
  3. विभीषण यादव (मजलिसपुर, बांका)
  4. नीलेश यादव (रामपुर, रजौन, बांका)
  5. संजय यादव (रामपुर, रजौन, बांका)
  6. छोटू यादव (नया डीह, रजौन, बांका)
  7. बादल यादव (मजलिसपुर, बांका)
  8. आजाद यादव (मजलिसपुर, बांका)
  9. सोनू खान (कोईलवर, भोजपुर)
  10. विदेशी राय (कोईलवर, भोजपुर)
  11. सुनील कुमार यादव (सेमरा, बड़हरा, भोजपुर)
  12. अमित उर्फ गुड्डू यादव (बारूण, औरंगाबाद)

EOU का दावा: अवैध संपत्ति अर्जन की पुष्टि

EOU के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जांच में यह साफ हुआ है कि संबंधित आरोपियों ने अवैध गतिविधियों के जरिए भारी संपत्ति अर्जित की है। प्रस्ताव मिलने के बाद ED कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेगी।

Read Also : उज्जैन महाकाल मंदिर अलर्ट, 31 दिसंबर को भस्म आरती ऑफलाइन बुकिंग स्थगित

गृह मंत्री सम्राट चौधरी का सख्त संदेश

गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जमीन, शराब और बालू माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि सैकड़ों माफियाओं की सूची तैयार की गई है और चरणबद्ध तरीके से सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संदेश साफ है—बिहार में माफिया राज के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Read More :

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870