Ajmer/News : बायोडीजल भरे टैंकर में लगी आग,2 किलोमीटर लंबा जाम

Read Time:  1 min
अजमेर
अजमेर
FONT SIZE
GET APP

दमकल की 5 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

अजमेर जिले के मांगलियावास में ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस और दमकल (Fire Engine) की पाँच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल किया।

डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा

घटना स्थल पर पीसांगन एसडीएम राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, (Bhagirath Chaudhary) पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी, नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई और मांगलियावास थाना प्रभारी श्रवण चौधरी ने जाब्ते के साथ मोर्चा संभाला।

अजमेर

हालांकि मांगलियावास पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लापरवाह लोग अपनी जान-माल की परवाह किए बगैर सुलगते टैंकर के बिल्कुल करीब से दुपहिया वाहनों पर गुजरते रहे। इससे दोनों तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

अन्य पढ़े: IRAN- ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख, तेल ठिकानों को तबाह करने की चेतावनी

ड्राइवर-खलासी ने भागकर बचाई जान

आग लगते ही टैंकर ड्राइवर और खलासी ने तुरंत वाहन पार्क कर बाहर निकल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टैंकर गुजरात से अजमेर आ रहा था।

मौके पर मांगलियावास स्थित जेबीआर कंपनी के कर्मचारी शेरू खान (रामपुरा डाबला), मनोज गौरा (जेठाना) और रोहित शर्मा (अजमेर) भी तुरंत पहुँच गए और आग बुझाने में जुट गए।

लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।