मुंबई,। आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने आक्रामक छवि वाले विधायक अमित साटम (Amit Satam) को मुंबई बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे मंत्री आशीष शेलार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
अमित साटम का राजनीतिक सफर
अमित साटम पहले बीएमसी कॉर्पोरेटर (BMC Copretor) रह चुके हैं और नागरिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। वे विधानसभा में विपक्ष पर सीधे और तीखे हमले करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी सक्रियता और जनता के मुद्दों पर आक्रामक शैली ने उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा है।
पदभार ग्रहण की घोषणा
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष पद की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को की। इस मौके पर पूर्व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार और प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे।
फडणवीस का भरोसा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, अमित साटम के नेतृत्व में मुंबई में बीजेपी और महायुति को बड़ी सफलता मिलेगी। वे संगठनात्मक अनुभव के साथ ही मुंबई की समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय नेता हैं।”
चुनावी रणनीति में अहम भूमिका
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित साटम की नियुक्ति सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे गुट के खिलाफ होने वाली जंग से जुड़ी है। उनकी आक्रामक छवि और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़, बीजेपी के लिए आगामी बीएमसी चुनाव में रणनीतिक बढ़त दिला सकती है।
Read More :