తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Rajasthan-तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 4 की मौत और 28 घायल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Rajasthan-तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 4 की मौत और 28 घायल

फतेहपुर। खाटूश्याम जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक (Truck) से जा भिड़ी। इस हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 28 लोग घायल हैं जिसमें से 7 की हालत गंभीर है। राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार देर रात जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे (Jaipur Bikaner National Highway) पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक स्लीपर बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें बस ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए।
हादसा करीब रात 10:40 बजे फतेहपुर के पास हुआ।

बस का अगला हिस्सा चकनाचूर, कई यात्री सीटों में फंसे

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस (Sleeper Bus) बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी जबकि ट्रक झुंझुनू से बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। कई यात्री अपनी सीटों में ही फंस गए।

यात्रियों का दर्द: ‘अचानक जोर का झटका लगा’

बस में सवार यात्री शीला बेन, जिन्हें नाक में फ्रैक्चर हुआ है, ने बताया कि वे खाटूश्यामजी जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सवारी सो चुकी थी। “मैं अपने बेटे के साथ थी तभी अचानक एक जोर का झटका लगा।” दुर्घटना में घायल हुए 13 यात्री फतेहपुर अस्पताल में भर्ती हैं।

अन्य पढ़ें: Punjab-पंजाब चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहनों के रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायलों को सीकर और फतेहपुर अस्पताल में भर्ती

घायलों को तुरंत फतेहपुर और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीमें इलाज में जुटी हैं। गंभीर रूप से घायल अनंत, तुषार, राजेश, प्रवीण, रंजना, मुक्ता बेन, आशीष, निलेश समेत 15 यात्रियों को सीकर रेफर किया गया है।

मृतकों में बस चालक भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में बस ड्राइवर कमलेश और यात्री मयंक शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870