తెలుగు | Epaper

National : 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल

नई दिल्ली,। 2027 में होने जा रही देश की जनगणना बेहद खास अंदाज में होने वाली है। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल (Digital) होगी और भवन तथा इमारतों की जियोटैगिंग (Jiotaging) भी की जाएगी। लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। इस जनगणना में 1931 के बाद पहली बार अलग-अलग जातियों की गिनती भी की जाएगी। साथ ही, पूरे देश में इमारतों का जियोटैग किया जाएगा जो पहले कभी जनगणना में नहीं हुआ।

हाउसलिस्टिंग ऑपरेशंस से शुरू होगा काम

जियोटैगिंग का काम जनगणना के पहले चरण यानी हाउसलिस्टिंग ऑपरेशंस (HLO) के दौरान होगा। यह प्रक्रिया अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगी।
गणना करने वाले कर्मचारी अपने हाउसलिस्टिंग ब्लॉक में जाकर हर इमारत की डिजिटल लेआउट मैपिंग करेंगे। स्मार्टफोन पर लोकेशन ऑन करके मोबाइल ऐप के जरिए इमारत की जानकारी दर्ज की जाएगी।

रिहाइश और गैर-रिहाइश श्रेणियों में बंटेंगी इमारतें

इस दौरान हर इमारत को रहने वाली, गैर-रिहाइश, आंशिक रूप से रहने वाली या लैंडमार्क जैसी श्रेणियों में बांटा जाएगा। परिवार की परिभाषा वही होगी—जो लोग आमतौर पर साथ रहते हैं और एक ही रसोई से खाना खाते हैं।

क्या है जियोटैगिंग और जीआईएस?

जियोटैगिंग से किसी इमारत की लोकेशन को अक्षांश और देशांतर के जरिए डिजिटल नक्शे (जीआईएस) पर मार्क किया जाएगा। जीआईएस यानी जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम, जो किसी जगह की जानकारी को कैप्चर, जांच और प्रदर्शित करता है। जियोटैगिंग से हर इमारत को एक यूनिक लोकेशनल आइडेंटिटी मिलेगी, जिसे आसानी से पिनपॉइंट किया जा सकेगा।

2011 की जनगणना के आंकड़े

2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में 33.08 करोड़ इमारतें थीं। इनमें से 30.61 करोड़ में लोग रहते थे और 2.46 करोड़ खाली थीं। इनमें से 22.07 करोड़ ग्रामीण और 11.01 करोड़ शहरी इलाकों में थीं

भारत में सबसे पहली जनगणना कब हुई थी?

भारत में पहली बार जनगणना 1872 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन हुई थी, हालांकि यह पहली पूर्ण जनगणना 1881 में की गई थी. 1881 के बाद से, जनगणना हर 10 साल में लगातार आयोजित की जाती रही है,

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870