Maharashtra News : असदुद्दीन ओवैसी की रैली में मची अफरा-तफरी

Read Time:  1 min
असदुद्दीन
असदुद्दीन
FONT SIZE
GET APP

महाराष्ट्र में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान भगदड़ मच गई। अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण लोग डर गए और भारी भीड़ की स्थिति बन गई।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

AIMIM समर्थकों पर कार्रवाई- स्थानीय पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालना था और किसी बड़े हादसे को रोकना था।

महाराष्ट्र के अकोला में (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में भारी हंगामा हुआ. ओवैसी के मंच पर आने के आह्वान और आयोजकों की लापरवाही से भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई. हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी के तहत AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की अकोला में जनसभा हुई. हालांकि इस सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया. भगदड़ के बाद पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

अकोला के जुल्फिकार अली मैदान में आयोजित इस सभा में भीड़ अनियंत्रित हो गई. ओवैसी के कथित आह्वान और आयोजकों की लापरवाही के कारण हालात बिगड़े. लोगों के मंच की ओर दौड़ने से कुचलने जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

अन्य पढ़े: Yami- यामी गौतम- अच्छे फिल्म के लिए निर्देशक और अभिनेता का समन्वय जरूरी

मंच पर जाना चाहते थे समर्थन इसी दौरान बिगड़े हालात

अकोला में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान लाठीचार्ज की घटना सामने आई है. सभा में मौजूद लोगों के बेकाबू हो जाने से भारी अफरा-तफरी मच गई. अकोला के गढ़ के इलाके स्थित जुल्फिकार अली मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की सभा आयोजित की गई थी. आयोजन में किसी तरह की उचित योजना न होने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई।

सभा समाप्त होते समय असदुद्दीन ओवैसी के कथित गैर-जिम्मेदार व्यवहार से हालात और बिगड़ गए. ओवैसी ने लोगों को मंच की ओर आने का आह्वान किया, जिसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मंच की ओर दौड़ लगा दी।

सभा खत्म होते समय ओवैसी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे भारी भगदड़ मच गई. इस दौरान सभा स्थल पर कुचलने जैसी स्थिति (भगदड़) बन गई. आयोजकों और ओवैसी की कथित लापरवाही के कारण एमआईएम की सभा में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा होने के चलते बेकाबू हो गई थी. ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ बड़ी संख्या में मंच तक जाना चाहती थी. उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. अभी तक जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें यह देखा जा सकता है AIMIM के कुछ समर्थक जो उस समय रैली में ही मौजूद थे, आपस में भिड़ गए।

ओवैसी के कितने सांसद हैं?

असदुद्दीन ओवैसी (जन्म 13 मई 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2008 से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तीसरे और वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा में हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच बार संसद सदस्य हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।