తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बिहार लोकतंत्र के महापर्व में सीएम नीतीश कुमार की भागीदारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बिहार लोकतंत्र के महापर्व में सीएम नीतीश कुमार की भागीदारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहरसा में सबसे ज्यादा जबकि पटना में सबसे कम वोटिंग हुई। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसी के साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) के 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

लोकतंत्र के प्रति दिखा उत्साह

आरा। लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए कई महिलाएं घूंघट में बूथ तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धूप और मौसम की गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
कई युवतियों ने पहली बार मतदान कर खुद को लोकतंत्र की मजबूती का हिस्सा बताया। महिलाओं ने कहा कि उनका वोट विकास की दिशा बदल सकता है। घूंघट के भीतर भी जागरूकता की यह तस्वीर ग्रामीण लोकतंत्र की बदलती सोच की मिसाल रही।

“एनडीए बना रही है प्रचंड बहुमत की सरकार” : सम्राट

वोट डालने के बाद डिप्टी सीएम और तारापुर (Tarapur) से बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। बिहार में अच्छी सरकार बननी चाहिए और नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम आगे भी जारी रहने चाहिए। हमने मेहनत से बदलाव लाया है और लोग उसे महसूस कर रहे हैं।” राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा, चार महीने बीत गए, लेकिन वह एक भी सबूत नहीं दे पाए। ऐसा विपक्ष हमने कभी नहीं देखा।”

“बिहार में बदलाव लाएगा, हम उसके साथ रहेंगे”: तेज प्रताप

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा,
“किसी की भी सरकार बने, जो रोजगार देगी, पलायन रोकेगी और बिहार में बदलाव लाएगी, हम उसी के साथ रहेंगे। जनता ही मालिक है, वही सब तय करती है। हमारी विचारधारा लोहिया जी, कर्पूरी ठाकुर और सामाजिक न्याय की विचारधारा है।”उन्होंने आगे कहा, अगर हमें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिले तो क्यों छोड़ें? अब फैसला 14 तारीख को होगा। लेकिन हम कुर्सी के लोभी नहीं हैं, जनता का सम्मान सबसे पहले है।”

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870