गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद …
गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का स्वाद लेना किसी जादू से कम नहीं होता। हर तरफ गर्माहट के बीच खुद को फ्रेश रखने के लिए एक क्रीमी, ठंडी और स्वादिष्ट चीज खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। हालांकि, इसके लिए हम कुछ न कुछ अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन रोजाना आर्टिफिशियल फ्लेवर लेना हमारे लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में जरूरत होती है घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की। गर्मियों में आइस्क्रीम खाना भला किसे नहीं पसंद होता है।
आर्टिफिशियल फ्लेवर लेना अच्छा नहीं …
गर्मी में खुद को फ्रेश रखने के लिए ठंडी, क्रीमी और स्वादिष्ट आइसक्रीम खाने के क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में हम कुछ न कुछ अपनी डाइट में ऐसा शामिल करते हैं, जिसका स्वाद लेना किसी जादू से कम नहीं होता है। लेकिन रोजाना आइसक्रीम का आर्टिफिशियल फ्लेवर लेना हमारे लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आप अपने घर पर कुछ नया और अच्छा बना सकते हैं।

होममेड आइसक्रीम की रेसिपी …
बता दें कि अगर आप कॉफी लवर हैं और आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप इस मजेदार कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं और घर पर ही कुछ चीजों की मदद से आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी, पानी, दूध, कॉफी और क्रीम जैसी चीजों की जरूरत होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होममेड आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सामग्री
- कॉफी पाउडर- 1 पैकेट या 2 चम्मच
- चीनी- आधा कप
- पानी- आधा कप
- दूध- 1 कप
- क्रीम- आधा कप
- चॉकलेट चिप- आधा कप
- वैनिला एसेंस- आधा कप
होममेड आइसक्रीम
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार रखें। अब एक बाउल में गुनगुने पानी में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से घोल लें।
- फिर इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। वहीं दूसरे बाउल में क्रीम, दूध और बाकी का सामान डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो इसमें वैनिला एसेंस भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद एक चम्मच की सहायता से सभी चीजों को मिलाएं और फिर दोनों को एक साथ मिक्स कर दें।
- अब तैयार हुए मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और ढक्कन लगाकर करीब 6-8 घंटे या फिर पूरी रात फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
- वहीं अगर आपको ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहिए, तो आपको 2-3 घंटे बाद फ्रीजर से मिक्सचर को निकालकर फिर से फेंटें और दोबारा फ्रीज करें।
- जब आइस्क्रीम अच्छे से जम जाए तो स्कूप निकालें और फिर ऊपर से थोड़ा सा इंस्टेंट कॉफी पाउडर या चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।
- Nashik: नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
- Ira Jadhav: मुंबई महिला लीग नीलामी: 16 साल की इरा जाधव ने रचा इतिहास
- Women’s T-20: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत के हाथों में कमान
- Barrier-less Toll: भारत का पहला बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू
- New York: करियर बनाम सुकून: न्यूयॉर्क की करोड़ों की सैलरी या भारत में 60 लाख?