Indore : कॉलेज छात्रा की आत्महत्या, जांच जारी

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इंदौर पुलिस के मुताबिक मृतका प्रथा पुत्री (pratha putree) परीक्षित बढ़िका, सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी। बुधवार शाम वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे।

मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा

प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड (B.Sc. Second) ईयर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी।

अन्य पढ़े: CHINA- रिटायरमेंट के बाद नई उड़ान, पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे चीनी वरिष्ठ नागरिक

पिता चलाते हैं एमपी ऑनलाइन की दुकान

पुलिस ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं। शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या कारण की जानकारी नहीं दी है।

गुरुवार सुबह छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। परिवार के विस्तृत बयान लिए जाने बाकी हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।