झारखंड में नक्सल डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड में आज फिर भाकपा माओवादी की साजिश नाकाम हो गयी। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम बामईबासा और गौबुरू जंगल में एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया। यहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत कई दैनिक सामग्री बरामद की गयी। बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
झारखंड में भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN और 197 BN की टीमों ने संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम में चल रहा नक्सल ऑपरेशन
2022 से लगातार संयुक्त अभियान पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
- जिलेटिन का छड़-16 नग
- डेटोनेटर-02 नग
- फ्यूज-01 नग
- अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम
- कॉडेक्स के साथ केन आईईडी-03 नग (प्रत्येक 03 किलोग्राम)
- लोहे का छड़-41 नग
- पाइप-02 नग
- तार-80 मीटर
- बैटरी-02 नग
- अन्य दैनिक उपयोग के सामान।
- Bihar : जहरीला मिड-डे मील बना बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह
- USA- कोरोना के बाद अब हंता वायरस का खतरा, स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क
- USA- अमेरिका में गवर्नर की दौड़ में शामिल हुए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी
- Scam Alert- लोन माफी के नाम पर ठगी से सावधान RBI ने जारी की चेतावनी
- Sensex : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में