పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mahendra Singh Dhoni and Sachin Pilot: जिस आर्मी का हैं हिस्सा, उसकी भी लग सकती है बॉर्डर पर ड्यूटी

Author Icon By digital
Updated: May 9, 2025 • 4:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

क्रिकेटर धोनी और सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते थलसेना प्रमुख को यह अधिकार दे दिया गया है

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। अब भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते टेरिटोरियल आर्मी की भी बॉर्डर पर ड्यूटी लग सकती है। रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने टेरिटोरियल आर्मी नियम 1948 के नियम 33 के तहत थलसेना प्रमुख को यह अधिकार दे दिया है कि वो टेरिटोरियल आर्मी के सभी अधिकारियों और सैनिकों को जरूरी सुरक्षा ड्यूटी या नियमित सेना के समर्थन में सक्रिय सेवा (एंबॉडीमेंट) में बुला सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, मौजूदा 32 टेरिटोरियल आर्मी इन्फैंट्री बटालियनों में से 14 बटालियनों को देश के विभिन्न सैन्य कमानों, साउदर्न कमांड, ईस्टर्न कमांड, वेस्टर्न कमांड, सेंट्रल कमांड, नॉर्दर्न कमांड, साउथ-वेस्टर्न कमांड, अंडमान व निकोबार कमांड और आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आर्ट्रैक) में तैनात किया जाएगा। तैनाती सिर्फ तभी की जाएगी जब इसके लिए बजट में धन उपलब्ध हो या आंतरिक बजट की बचत से इसे दोबारा आवंटित किया गया हो। अगर टेरिटोरियल आर्मी की यूनिट किसी और मंत्रालय के अनुरोध पर तैनात की जाती है, तो उसकी लागत संबंधित मंत्रालय के बजट से काटी जाएगी, न कि रक्षा मंत्रालय के बजट से।

क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी?

क्या होती है ड्यूटी?


टेरिटोरियल आर्मी नियमित सेना का हिस्सा है और इसकी फिलहाल भूमिका नियमित सेना को रेगुलर कर्तव्यों से मुक्त करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और उन स्थितियों में जरूरी सेवाओं के रखरखाव में नागरिक प्रशासन की सहायता करना है। यह उन हालातों में अहम रोल निभाती है जहां कोई प्राकृतिक या किसी तरह की आपदा की वजह से लोग परेशानी में होते हैं, साथ ही या फिर देश की सुरक्षा खतरे में हो तो भी यह अहम भूमिका निभाते हैं।

धोनी और सचिन पायलट हिस्सा

6 सितंबर 2012 को, सचिन पायलट अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की सशस्त्र बलों में जाने की इच्छा को पूरा करते हुए, प्रादेशिक सेना में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाले भारत के पहले केंद्रीय मंत्री बने थे। टेरिटोरियल सेना में अधिकारी होने की वजह से उन्हें कैप्टन पायलट के नाम से जाना जाता है। सचिन पायलट और महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुराग ठाकुर, कपिल देव समेत कई दिग्गज टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।

Read: More: एमएस धोनी करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.