फरीदाबाद में इंसानियत दिखाना एक बुजुर्ग दंपति को काफी महंगा पड़ गया। दो लोगों ने पानी मांगने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया। फिर जबरन घर में घुसकर दंपति (couple) को बांध दिया। लूट पाट करने के बाद दंपति का कार लेकर चलते बने। फरीदाबाद में एक बुजुर्ग दंपति के घर में लूटपाट (looting) करने का मामला सामने आया है। दो आदमी पानी मांगने के लिए उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दोनों जबरन उनके घर में घुस गए। उन्हें बांध दिया और कीमती सामान और कार लेकर फरार हो गए।
दरवाजा खटखटाया, पानी मांगा और बंधक बनाकर की लूट
पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे फरीदाबाद के सेक्टर 15ए में दो लोगों ने 80 साल के रघुनंदन गांधी के घर का दरवाजा खटखटाया और पानी मांगा। उन्होंने बताया कि जब गांधी अंदर जाने के लिए मुड़े तो वे दोनों भी जबरन उनके साथ घर में घुस गए। दोनों ने उन्हें और उनकी 75 साल की पत्नी विजया गांधी को पकड़ लिया और कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाया। पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने दंपति को बांध दिया। 10 मिनट से अधिक समय तक घर की तलाशी ली और 40,000 रुपए नकद, कुछ गहने और एक कार लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों के जाने के बाद बुजुर्ग दंपति ने किसी तरह खुद को बंधन से मुक्त किया और पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरीदाबाद सेंट्रल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
दंपति के अलावा कोई नहीं था
पुलिस के अनुसार, दंपति के घर हर रोज एक घरेलू सहायिका आती है और अपना काम निपटाकर चली जाती है। घटना के समय घर पर दंपति के अलावा कोई नहीं था। दंपति का घर वीआईपी इलाके में स्थित है। आसपास न्यायाधीशों और वरिष्ठ पुलिस या जिला अधिकारियों के आवास हैं। फरीदाबाद सेंट्रल थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- PM Modi- 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील, कहा- सोना खरीदने से बचें और तेल की खपत घटाएं
- Canada Alberta : क्या टूट जाएगा कनाडा, अल्बर्टा में अलग देश की मांग
- IPS Riti Raj : बंडी भगीरथ केस की जांच कर रहीं डीसीपी ऋतिराज कौन?
- POCSO Act India : पॉक्सो मामले में बेल क्यों मुश्किल होती है, जानिए
- Telangana Political : बंडी संजय ने गलती की, मंत्री पोन्नम का बड़ा बयान