తెలుగు | Epaper

Amarnath/Vadodara : अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Amarnath/Vadodara : अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

वडोदरा के अमरनाथ लंगर आयोजक गैस की भारी किल्लत से चिंतित हैं. करीब 1000 सिलेंडरों की जरूरत है. सरकार से विशेष कोटा देने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

नई दिल्ली: वडोदरा की गलियों में जहां इन दिनों बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के जयकारे गूंजने चाहिए थे, वहां अब चिंता और अनिश्चितता का माहौल है. आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और लंगर आयोजकों के चेहरों पर भक्ति के साथ-साथ गहरी बेचैनी दिखाई दे रही है. इस बार चुनौती किसी मौसम या मार्ग की नहीं, बल्कि रसोई गैस की भारी कमी की है, जिसने आस्था की इस यात्रा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

1000 सिलेंडरों की जरूरत, आपूर्ति न के बराबर

वडोदरा से अमरनाथ (Amarnath) जाने वाले विभिन्न भंडारा और लंगर आयोजकों का कहना है कि यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कम से कम 1000 एलपीजी सिलेंडरों की तत्काल जरूरत है. लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि स्थानीय स्तर पर गैस की आपूर्ति बेहद सीमित है

ठंड में खाली चूल्हे, सेहत पर बड़ा खतरा

अमरनाथ यात्रा की ऊंचाई, कठिन चढ़ाई और कड़ाके की ठंड में गर्म भोजन और पानी श्रद्धालुओं की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है. आयोजकों का कहना है कि ईंधन की कमी सिर्फ लंगर सेवा ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

अन्य पढ़े: IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

एक यात्री ने चिंता जताते हुए कहा, ‘हमारी आस्था सरकार के फैसले पर टिकी है. उम्मीद है कि हमें भूखे पेट यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

सरकार से विशेष हस्तक्षेप की मांग

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वडोदरा के आयोजकों ने राज्य और केंद्र सरकार से यह यात्रा विशेष मामला मानने की अपील की है. मांग है कि अमरनाथ यात्रा के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन श्रद्धालुओं को अब भी भरोसा है कि सरकार समय रहते हस्तक्षेप करेगी. आस्था की यह यात्रा सिर्फ पैरों से नहीं, भरोसे से पूरी होती है. सवाल यही है- क्या सरकार का फैसला वडोदरा से बाबा बर्फानी तक की इस राह को आसान बना पाएगा, या गैस की कमी श्रद्धालुओं की सेवा पर भारी पड़ जाएगी?

अन्य पढ़े:

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870