పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi : भारत दौरे पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोली ब्लेयर

Author Icon By digital
Updated: June 20, 2025 • 1:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत आए हुए हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) से मुलाकात की। उनके साथ पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे। इस बीच टोनी ब्लेयर को एक बात पर काफी हैरानी हुई। मंत्री सिरसा ने उन्हें दिल्ली के 100 दिनों के काम का लेखा-जोखा दिखाया। इसपर यूके के पूर्व पीएम हैरान थे कि इतना सारा काम 100 दिनों में कैसे पूरा हो गया।

ब्लेयर ने सीएम से की मुलाकात

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस दौरान टोनी ब्लेयर ने उन कामों पर चर्चा की जिनमें वे अपनी NGOs (गैर-सरकारी संगठनों) के जरिए शामिल हैं। ब्लेयर ने दिल्ली सचिवालय में गुप्ता से मुलाकात की और इस बैठक में सिरसा भी मौजूद थे। मनजिंदर सिरसा ने कहा कि टोनी ब्लेयर ने विभिन्न NGOs की ओर से दी जा रही सेवाओं पर चर्चा की जिनके साथ वे काम कर रहे हैं। हमने उन्हें अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों की एक पुस्तिका भेंट की। उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि सरकार ने 100 दिनों में इतना काम कर लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि ब्लेयर ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों के बारे में भी बात की। सिरसा ने कहा,”इतनी बड़ी आबादी वाले मुख्यमंत्री से मिलकर वे हैरान थे।”

ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव से भी की थी मुलाकात

इससे पहले टोनी ब्लेयर ने ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव से भी मुलाकात की थी। कनक वर्धन सिंह गेव ने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री और टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के कार्यकारी अध्यक्ष, माननीय टोनी ब्लेयर से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। यह ओडिशा के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है। ऊर्जा विभाग, IIT कानपुर और TBI के सम्मानित साझेदारों की मौजूदगी में, हमने एक ऐतिहासिक लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) पर हस्ताक्षर किए। यह ओडिशा को भारतीय राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के लिए कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस (व्यवहारिक समुदाय) बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपता है। इस तरह का पहला सम्मेलन इस साल के अंत में ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.