नई दिल्ली के विश्व हिंदी सचिवालय में हाल ही में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में मॉरीशस (Mauritius) के राष्ट्रपति धरमवीर गोकुल (President Dharamveer Gokul) GCSK ने नोएडा निवासी साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर के गजल संग्रह ‘यादों की रियासत’ का लोकार्पण किया। इस दौरान देश-विदेश के अनेक साहित्यकार, विश्व हिन्दी सचिवालय के उप महासचिव डॉ. शुभंकर मिश्र और भारत के उप उच्चायुक्त विमर्श आर्यन भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति ने की गजह संग्रह की तारीफ
बुधवार को आयोजित हुए इस समारोह में राष्ट्रपति धरमवीर गोकुल ने सेंगर के इस नए गजल संग्रह ‘यादों की रियासत’ की खूब तारीफ की। गोकुल ने उनसे कहा कि आपको कभी रुकना नहीं है, और अपने लेखन की धारा को निरंतर बनाए रखना है। इस मौके पर विश्व हिन्दी सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी ने कहा कि डॉ. अंजना सिंह सेंगर के गजल संग्रह के लोकार्पण से प्रेरणा लेकर हमने गजल विधा के लेखन को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने की योजना बनाई है। कार्यशाला में गजल लेखन से जुड़ी बेहद खास जानकारियां दी जाएंगी। आगे उन्होंने कहा कि ‘डॉ. अंजना सिंह का साहित्य लेखन हृदयस्पर्शी है। इनकी गजलें मन को सुकून प्रदान करती हैं।’
आने वाले समय में और भी विस्तार पाएगी गजल यात्रा
उधर इस अवसर पर डॉ. सेंगर ने कहा कि जब हम हिंदी गजल की यात्रा तो देखते हैं तो यह एक साहित्यिक धारा नहीं बल्कि संवेदनाओं का समुद्र नजर आती है जो आने वाले समय में और भी विस्तार पाएगी। बता दें कि डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने केंद्र सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर लेखन को प्राथमिकता दी। अब तक उनकी सात पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। साहित्य लेखन के लिए डॉ. अंजना को देश-विदेश में अब तक 60 से अधिक सम्मान-पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इससे पहले डॉ. सेंगर के गजल संग्रह ‘अगर तुम मुझसे कह देते’ को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ‘फिराक गोरखपुरी’ सम्मान मिला था।
- PM Modi- 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील, कहा- सोना खरीदने से बचें और तेल की खपत घटाएं
- Canada Alberta : क्या टूट जाएगा कनाडा, अल्बर्टा में अलग देश की मांग
- IPS Riti Raj : बंडी भगीरथ केस की जांच कर रहीं डीसीपी ऋतिराज कौन?
- POCSO Act India : पॉक्सो मामले में बेल क्यों मुश्किल होती है, जानिए
- Telangana Political : बंडी संजय ने गलती की, मंत्री पोन्नम का बड़ा बयान