Delhi red alert : घने कोहरे की चपेट में आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात गंभीर हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया है, जो मंगलवार तक प्रभावी रहेगा। खराब मौसम के चलते अब तक 128 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।
दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तर व पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी घने से बेहद घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने कहा कि 30 दिसंबर की सुबह तक दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क और हवाई यात्रा जोखिम भरी हो सकती है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी (Delhi red alert) जारी करते हुए कहा है कि कोहरे के कारण उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी या रद्दीकरण संभव है।
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति नियमित रूप से चेक करें और हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :