नासिक में TCS यूनिट में हड़कंप
TCS Nashik Case : महाराष्ट्र के नासिक शहर में TCS से जुड़े एक BPO यूनिट में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 7 पुरुष और एक महिला अधिकारी शामिल हैं।
HR अधिकारियों पर भी आरोप
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ितों की मदद करने की जगह HR अधिकारियों पर ही आरोप लगे हैं कि उन्होंने आरोपियों का समर्थन किया।
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव
एक पुरुष कर्मचारी ने भी शिकायत की है कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया और कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न किया गया।
अन्य पढ़े: Politics : बंडी संजय ने की विधेयक को समर्थन देने की अपील
TCS ने शुरू की जांच
Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस मामले को गंभीर बताया है। कंपनी ने (TCS Nashik Case) जांच के लिए TCS COO आरती सुब्रमणियन को जिम्मेदारी दी है।
जांच एजेंसियां भी शामिल
इस मामले में विदेशी फंडिंग या आतंकवादी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने SID, ATS और NIA जैसी एजेंसियों की मदद मांगी है।
BPO संचालन अस्थायी रूप से बंद
विवाद के बाद नासिक स्थित BPO यूनिट का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को फिलहाल वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :