weather Delhi : काल बनी दिल्ली की बारिश, घर पर पेड़ गिरने से चार की मौत

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर टूट पड़ी। दरअसल, तेज हवाओं की वजह से एक पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया। इसमें दबने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।

 राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। वहीं बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान भी चली गई। दरअसल, दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मौजूद एक खेत में बने कमरे के ऊपर आंधी आने के कारण पेड़ गिर गया। घर के ऊपर पेड़ गिरने से उसमें मौजूद एक महिला और तीन बच्चों की दबकर मौत हो गई। वहीं महिला के पति को मामूली चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

मकान पर गिर गया पेड़

दरअसल, शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही इलाके में तेज हवाएं भी चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से नजफगढ़ इलाके में एक पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया। इस दौरान मकान में एक परिवार के पांच लोग रह रहे थे। मकान पर पेड़ गिरने की वजह से एक महिला और उसके तीन बच्चों की दबने से मौत हो गई। वहीं महिला के पति को भी चोट लगी है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। वहीं उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।

तीन दिन तक बारिश का अलर्ट

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इस वजह से गाड़ियां भी सड़कों पर रेंगती हुई नजर आईं। इस बारिश की वजह से मौसम भी बदल गया है। दिल्ली के साथ-साथ यूपी, हरियाणा और पंजाब के भी तमाम इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी जताई थी। 

Read: More: Delhi :समेत 10 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और लू का अलर्ट।


digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।