Voting LIVE – सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.96% वोटिंग

Read Time:  1 min
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु (Tamilnadu) में पहले चरण की वोटिंग शुरु हो गई है। गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई यह बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है। वहीं तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोट डाले जा रह हैं। पश्चिम बंगाल में इस चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76 फीसदी और तमिलनाडु 17.96 फीसदी मतदान हो चुका हैं।

बंगाल में 152 सीटों पर वोटिंग, 1478 उम्मीदवार मैदान में

पश्चिम बंगाल की बात करें तो चुनाव मैदान में 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक चरण में मतदान

वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में हिंसा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों ने क्रूड बम फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है। चुनाव के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने देखा मतदान प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा स्थित पॉल चौधरी ट्राइबल हिंदी हाई स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। चुनाव आयोग के इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम 2026 के तहत आए डेलिगेट्स ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। ये प्रतिनिधि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता को समझने के लिए विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों ने उन्हें मतदान की पूरी प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। चुनाव आयोग के इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चुनाव प्रणाली की मजबूती और विश्वसनीयता को दिखाना है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की अपील

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान सीएम एमके स्टालिन ने मतदान करने के बाद लोगों से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने अपना वोट डाला है, वैसे ही हर नागरिक को अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। अभिनेता अजित कुमार के बयान “हमें बदलाव की जरूरत नहीं है” पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है। मतदान के दिन स्टालिन का यह बयान राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार के कामकाज पर उनके भरोसे को दर्शाता है।

टीवीके प्रमुख विजय ने डाला वोट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्ट विजय ने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उनकी मौजूदगी ने समर्थकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। विजय इस बार अपनी पार्टी टीवीके के प्रमुख के रूप में दो सीटों तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर—से चुनाव मैदान में हैं। उनके चुनाव लड़ने से इन सीटों पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। विजय ने वोट डालने के बाद लोगों से भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

नंदीग्राम और भवानीपुर सीटें चर्चा में

राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने नंदीग्राम के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोट डाला। इस चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीटें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। भवानीपुर सीट पर सीएम ममता भी मैदान में हैं, जहां उनका शुभेंदु से माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच यह मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है।

हुमायूं कबीर का भावुक बयान

मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बार भी अपना वोट डालेंगे। इसके साथ ही हुमायूं ने भावुक होते कहा कि ने 1982 से चुनावों में भाग लेते आ रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब उनकी अपनी पार्टी, आम जनता उन्नयन पार्टी चुनाव मैदान में है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेगा, ताकि लोकतंत्र की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके।

अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस

जनता का मूड हमारे साथ : अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इलाके में जनता का मूड अच्छा है और उन्हें उम्मीद है कि इस सीट पर बीजेपी को हरा देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में चुनौती होना स्वाभाविक है और जो इस चुनौती को पार करता है, वही जीतता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके लिए सबसे अहम काम अपनी पार्टी को मजबूत करना और जीत दिलाना है। हुमायूं कबीर को लेकर उन्होंने कहा कि मीडिया में उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत में उनका कोई खास असर नहीं है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।