Summer Travel Tips : गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कर रहे इन हिल स्टेशनों का रुख

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 26, 2026 • 1:20 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गर्मी के मौसम में ठंडे और हरे-भरे इलाकों में घूमने का मजा ही अलग होता है। बिजी शेड्यूल के कारण लंबी छुट्टियां निकालना आसान नहीं होता, लेकिन दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों के लिए आसपास कई शानदार टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं।इन जगहों पर आप कम बजट और कम समय में बेहतरीन वीकेंड ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

कसौली बना पसंदीदा हिल स्टेशन

Kasauli हिमाचल प्रदेश का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां मॉल रोड, सनसेट पॉइंट (Sunset Points) और मंकी पॉइंट पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। हरियाली और शांत वातावरण की वजह से यह जगह फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के लिए भी काफी पसंद की जाती है।

सुकून के लिए बेस्ट है लैंसडाउन

Lansdowne भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए शानदार जगह मानी जाती है। देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरी इस जगह पर भुल्ला ताल में बोटिंग और ताड़केश्वर महादेव मंदिर घूमना पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

नैनीताल की ठंडी वादियां करेंगी आकर्षित

Nainital हमेशा से लोगों की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन (Travel Destination) में शामिल रहा है। यहां की नैनी झील, ठंडी हवा और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे गर्मियों में सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां बोटिंग, केबल कार राइड और लोकल मार्केट घूमने का अलग ही मजा है।

एडवेंचर और शांति का संगम है ऋषिकेश

Rishikesh घूमने के लिए बेहद शानदार जगह मानी जाती है। यहां गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, योग और खूबसूरत कैफे पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बीटल्स आश्रम भी यहां का प्रमुख आकर्षण है।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

कम बजट में यादगार ट्रिप

दिल्ली के आसपास मौजूद ये सभी जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रैवल के साथ यहां कुछ घंटों के सफर में शानदार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Delhi NCR News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.