Bihar Election News : नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव, 18 जून को डाले जाएंगे वोट

Read Time:  1 min
Elections Commison of India
Elections Commison of India
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी
  • 1 जून को जारी होगी चुनाव अधिसूचना
  • 9 एमएलसी का कार्यकाल 29 जून 2026 को समाप्त हो रहा

पटना। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Former CM Nitish Kumar) ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

18 जून को मतदान और मतगणना

निर्वाचन आयोग के अनुसार 29 जून 2026 को 9 एमएलसी (MLC) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर ली जाएगी।

नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव

एक सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम भी इन्हीं चुनावों के साथ तय किया गया है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 6 मार्च 2030 तक रहेगा। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

28 जून 2026 को जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद दिया था इस्तीफा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (Sri Bhagwan Singh Kushwaha) ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 16 नवंबर 2025 को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

बिहार की सियासत में बढ़ेगी हलचल

चुनाव और उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों और रणनीति को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।