PM Modi- पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो में सैम और डारियो अमोडेई के बीच दिखी नाराजगी

Read Time:  1 min
पीएम मोदी
पीएम मोदी
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैट समिट में एक छोटा सा पल सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हुआ। गुरुवार को ग्रुप फोटो के वक्त पीएम मोदी और दूसरे टेक लीडर्स ने एक साथ मिलकर हाथ उठाया। तभी ओपन एआई (Open AI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एन्थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने एक-दूसरों की तरह हाथ पकड़ने की बजाय हाथ ऊपर उठा लिया।

ऑकवर्ड पल ने बटोरी सुर्खियां

सैम और डारियो अमोडेई के बीच का ये ऑकवर्ड मोमेंट कैमरे (Awkward Moment Cameras) में कैद हुआ और यह पल तुरंत चर्चा का विषय बन गया। इंटरनेट पर इस मामले को लेकर कई तरह के मीम्स बने और वीडियो वायरल हो गया।

कंपनियों के बीच पुराने प्रोफेशनल टकराव का कनेक्शन

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इस दोनों कंपनियों के बीच पुराने प्रोफेशनल टकराव से जोड़ कर देखा गया। ओपनएआई का फोकस तेज प्रोडक्ट लांच और बड़े पैमाने पर यूजर तक पहुंच पर रहा है। वहीं एन्थ्रोपिक शुरू से सेफ्टी और जिम्मेदार इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देता आया है।

सैम और डारियो की कहानी नई नहीं

सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोडेई के बीच तनाव की कहानी नई नहीं है। अमोडेई पहले ओपन एआई में सीनियर पोजिशन पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ एन्थ्रोपिक शुरू किया। उस वक्त वजह सामने आई थी कि एआई को कितनी तेजी से आगे बढ़ाया जाए और सेफ्टी को कितना प्राथमिकता दी जाए। इसी सोच के फर्क ने दोनों कंपनियों को अलग रास्तों पर खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर मीम्स और जोक्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर इस पल को लेकर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे एआई इंडस्ट्री की ‘कोल्ड वॉर’ बताया। वहीं कई लोगों का कहना है कि यह बस एक लम्हा था, जिसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है।

एआई इम्पैट समिट के अन्य मुद्दे

मंच पर मौजूद बाकी लीडर्स ने एकता का इशारा किया, लेकिन यह छोटा सा अलग व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और सुर्खियों में आ गया। गौरतलब है कि एआई इम्पैट समिट सिर्फ वायरल पलों तक सीमित नहीं है। यहां एआई को लेकर बड़ी घोषणाएं, निवेश की बातें और पॉलिसी पर चर्चा भी हुई। भारत में एआई का भविष्य, डेटा सेंटर इंफ्रा, स्किल डेवलपमेंट और सुरक्षित इस्तेमाल जैसे मुद्दे भी इसी मंच पर उठे।

अन्य पढ़े: रावी जल रोका तो पाकिस्तान संकट में? भारत का बड़ा कदम

कोई आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोडेई में से किसी ने भी इस पोज को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। इसलिए किसी सोचे-समझे मैसेज के तौर पर देखना जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन इतना तय है कि एआई की रेस में मुकाबला तेज है और छोटी सी तस्वीर भी बड़ी बहस खड़ी कर सकती है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।