Bihar : डीएसपी निकला धनकुबेर, छापेमारी में मिली करोड़ों की अवैध संपत्ति

Read Time:  1 min
डीएसपी
डीएसपी
FONT SIZE
GET APP

जहानाबाद (मुख्यालय) के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SUV) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज कर शुक्रवार को पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पत्नी के नाम पर 10 ट्रक, चार मंजिला मकान, महंगी जमीनें, एसवीयू वाहन, जेवरात और कई बैंक खातों सहित करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है. 

पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं 10 ट्रक

एसवीयू ने थाना कांड संख्या- 16/2025 के तहत मामला दर्ज किया है. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, (संशोधित 2018 ) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है. छापेमारी के दौरान अब तक सामने आये तथ्यों के अनुसार, संजीव कुमार की पत्नी के नाम पर 10 ट्रक रजिस्टर्ड हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. 

पटना, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर में भी संपत्ति

पटना (Patna) के रामनगरी में संजीव कुमार के नाम चार मंजिला निजी मकान, बेगूसराय में 23.5 लाख रुपये मूल्य की चार कृषि योग्य जमीन, खगड़िया में 20 लाख रुपये का प्लॉट, समस्तीपुर में 11 लाख की लागत वाला भूखंड, एक महिन्द्रा एसवीयू, एक मोटरसाइकिल, 38 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, और पत्नी के नाम आइसीआइसीआइ बैंक में एक करंट अकाउंट मिला है. इसके अलावा एसबीआई (SBI) पीएनबी, बैंक आफ इंडिया, और आइडीबीआइ में कई खाते भी मिले हैं. तलाशी में मिले नये दस्तावेजों के आधार पर इस आंकड़े में और वृद्धि की संभावना है.!

Read more : Uttarkashi : अब तक 650 लोग निकाले गये सुरक्षित, 300 अब भी फंसे

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।