केरल में ईडी छापों से मचा हड़कंप
Kerala Politics : केरल की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय की ताजा कार्रवाई ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के घर समेत राज्यभर में दस स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
वीणा की कंपनी पर जांच तेज
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी टी. वीणा की कंपनी को बिना किसी सेवा के बड़ी रकम मिलने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पहले एसएफआईओ जांच कर चुकी है और अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज कर दी है। तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन के आवास के अलावा उनके करीबी लोगों के घरों पर भी छापे मारे गए।
अन्य पढ़े: गिल और सुदर्शन का ऐतिहासिक धमाका
कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
ईडी कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सीपीएम कार्यकर्ता विजयन के घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने (Kerala Politics) आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान कई जगह तनाव की स्थिति बन गई और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। पूरे केरल में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :