తెలుగు | Epaper

Free Fire Mobile Game : गेम खेलने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Free Fire Mobile Game : गेम खेलने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या

एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्री फायर मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र में फ्री फायर गेम खेल रहे किशोरों को टोकने पर 60 वर्षीय अर्जुन मांझी की कथित तौर पर पिटाई कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

फ्री फायर गेम

बिहार के गया जी में मोबाइल में फ्री फायर (Free Fire) गेम खेलने के नशे में हत्या का मामला सामने आया है. विष्णुपद थाना क्षेत्र के संगम गली में एक बुजुर्ग की महज इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने फ्री फायर गेम खेल रहे लड़कों को टोका था. इस हत्या की घटना के बाद पुलिस ने मामले में दो को हिरासत में लिया है. दोनों नाबालिग बताए जाते हैं

गया जी के विष्णुपद थाना अंतर्गत संगम गली में एक (murder) बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे लड़कों द्वारा की गई. बताया जाता है कि कुछ लड़के मोहल्ले में फ्री फायर गेम खेल रहे थे. घर के बगल में हल्ला होने पर 60 वर्षीय अर्जुन मांझी ने विरोध किया तो सभी उस पर टूट पड़े और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे।

फ्री फायर गेम खेल रहे लड़कों को इतना जुनून हो गया कि

फ्री फायर गेम खेल रहे लड़कों को इतना जुनून हो गया कि उन्होंने इतनी ज्यादा धक्का-मुक्की और मारपीट की कि वृद्ध की मौके पर ही जान चली गई. वहीं, घटना की जानकारी के बाद विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि चार किशोर मिलकर मोबाइल से फ्री फायर गेम खेल रहे थे. इसी बीच बुजुर्ग का टोकना इन्हें बर्दाश्त से बाहर हो गया. ये चारों मोबाइल से फ्री फायर गेम खेलने में इतने मशगूल थे कि उन्होंने बुजुर्ग से धक्का-मुक्की करते हुए पीटकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान अर्जुन मांझी

वहीं, मृतक की पहचान अर्जुन मांझी के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करते थे. मृतक अर्जुन मांझी की बड़ी बहू रिंकी देवी ने बताया कि यहां लड़के दिन-रात फ्री फायर गेम खेलते रहते हैं. इसी क्रम में कल देर रात मेरे ससुर अर्जुन मांझी आए तो चार लड़के फ्री फायर गेम खेल रहे थे और शोर मचा रहे थे।

अन्य पढ़े: Manipur- मणिपुर में हालात फिर बेकाबू, उग्रवादियों की आगजनी के बाद कर्फ्यू

मेरे ससुर ने चारों लड़कों को मना किया तो सभी ने मिलकर उन्हें धक्का-मुक्की की और मारपीट करने लगे. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और फिर उनकी मौत हो गई. डॉक्टर के यहां ले जाने पर मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

मेरे ससुर देर रात आए थे. चार लड़के फ्री फायर गेम खेल रहे थे. मेरे ससुर ने गेम खेल रहे बच्चों को शोर मचाने से मना किया तो उन पर हमला कर दिया. धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें मारपीट की, जिससे उनकी जान चली गई. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और दो लोगों को पकड़ा है. वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं, इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

अन्य पढ़े:

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

भारतीयों पर जर्मन युवती की बात, वीडियो वायरल!

भारतीयों पर जर्मन युवती की बात, वीडियो वायरल!

आखिरकार सस्ता सोना, हैदराबाद रेट चौंकाने वाले!

आखिरकार सस्ता सोना, हैदराबाद रेट चौंकाने वाले!

अधिकारी लापरवाह, 5 दिन में 2 मौतें!

अधिकारी लापरवाह, 5 दिन में 2 मौतें!

कांग्रेस पर ₹500 करोड़ मानहानि केस, CM का बड़ा कदम

कांग्रेस पर ₹500 करोड़ मानहानि केस, CM का बड़ा कदम

Bihar- बिहार में पदयात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, RJD को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar- बिहार में पदयात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, RJD को लेकर दिया बड़ा बयान

National- लोकसभा में हंगामे के चलते प्रश्नकाल स्थगित

National- लोकसभा में हंगामे के चलते प्रश्नकाल स्थगित

गड्ढे में गिरने से हुई थी दुर्घटना

गड्ढे में गिरने से हुई थी दुर्घटना

Jharkhand- हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम, 12 लाख छात्राओं को फ्री सेनेटरी पैड

Jharkhand- हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम, 12 लाख छात्राओं को फ्री सेनेटरी पैड

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870