Sensex-News : सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 84,400 पर

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की तेजी दर्ज की गई। बाजार में यह बढ़त मुख्य रूप से ऑटो और आईटी सेक्टर में खरीदारी के चलते आई है।

निफ्टी में भी मजबूती

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक (Nifty) निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। निफ्टी में शामिल कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है, जिससे बाजार को सहारा मिला।

  • बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में स्थिरता
  • मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 11 फरवरी को तेजी है। (sensex) सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 50 की अंक बढ़त है, ये 26,000 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, आईटी और मेटल शेयर्स में खरीदारी है

ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1% चढ़ा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। वहीं निफ्टी-50 के 35 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.83% ऊपर 5,345 पर कारोबार कर रहा है, वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.23% चढ़कर 27,246 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14% ऊपर 4,134 पर कारोबार कर रहा है।
  • 10 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.10% ऊपर 50,188 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.59% और S&P 500 0.33% गिरकर बंद हुआ।

घरेलू निवेशकों ने 10 फरवरी को 1,174 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 10 फरवरी को ₹69 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,174 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस रादौन बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

अन्य पढ़े: TS TET results 2026 : TS TET रिजल्ट जारी, हजारों शिक्षक फेल!

आज आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का आखिरी दिन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स कंपनी के IPO का आज आखिरी दिन है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। आय फाइनेंस इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है।

कल बाजार में बढ़त रही थी

इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 208 अंक की तेजी के साथ 84,274 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 68 की अंक बढ़त रही, ये 25,935 पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज ऑटो, आईटी और मीडिया शेयर्स में बढ़त रही है। ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1.37% चढ़ा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।